Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (15 फरवरी 2024)। राजस्थान से राज्य सभा की तीन सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड ने नामांकन पत्र दाखिल किये। दोनों उम्मीदवारों ने रिटर्निंग ऑफिसर महावीर प्रसाद शर्मा को नामांकन पत्र के दो-दो सैट प्रस्तुत किये।
गरासिया द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, सांसद सी.पी. जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे और पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड मौजूद थे।
राठौड द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व उप मुख्यमंत्री प्रेम चन्द बैरवा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मौजूद थी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर महावीर प्रसाद शर्मा ने दोनो उम्मीदवारों को शपथ दिलायी।
उल्लेखनीय है राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए राज्य में तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने की गुरुवार को अंतिम दिनांक तक तीन उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं।