Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

‘यमुना जल हमारा हक’ के लिए चोथे दिन भी धरना जारी

उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के मैन गेट पर धरना दिया जा रहा है।

सूरजगढ़, (15 फरवरी 2024)। यमुना जल हमारा हक।के लिए संघर्ष आज भी जारी रहा। धरना 12-2-2024 से लगातार जारी है। जब तक सरकार झुंझुनूं जिले का ताजेवाले हैड से पानी नहीं देती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। आज एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमवीर खिचड़ ने धरने को संबोधित किया तथा घोषणा की कि एडवोकेट संघ धरने को तन,मन,धन से पुर्ण सहयोग करेगा। किसान नेता रामूतार धोलिया, सोमवीर लाम्बा वह जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने भी धरने को संबोधित किया।इस अवसर पर पूर्व सरपंच बलबीर राव,नत्थू खान, बलवंतसिंह फोजी, रिछपाल सिंह,छलूरामभड़िया, धर्मवीर खरड़िया,मौनू भाम्बू, सुभाष भालोठिया, रतनसिहं खरड़िया, अनिल गढ़वाल,स्योराम, नितिन भड़िया, भरतसिंह आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.