Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

आंचल रुंगटा के RAS में चयनित होने की अवसर पर अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन ।

झुंझुनूं (10 मई 2026)।बगड़ नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था अभिनव प्रगति समिति द्वारा बगड़ की लाडली बेटी आंचल रुंगटा सुपोत्री स्व. चण्डी प्रसाद जी रुंगटा शकुंतला रुंगटा सुपुत्री रविकांत रुंगटा उर्फ कालू- अनीता रूंगटा के राजस्थान प्रशासनिक सेवा RAS में 90वी रैंक पर चयनित होने के उपलक्ष्य में अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन बगड़ नागरिक सदन, बगड़ में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के गरिमामय अतिथि राजेंद्र जी भांबु विधायक, झुन्झनू, डॉ. अरुण जी गर्ग, जिला कलेक्टर, झुन्झनू, मुकेश जी दाधीच प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, गोविंद सिंह जी राठौड़ निवर्तमान अध्यक्ष नगर पालिका बगड़, सुशीला बुंदेला पूर्व अध्यक्ष, नगर पालिका, बगड़ थे। समारोह का शुभारंभ सभी अतिथियों एवं आंचल रुंगटा सहित मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। समिति द्वारा संचालित अभिनव महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र एवं अभिनव पब्लिक डिजिटल ई लाइब्रेरी की छात्राओं ने ईश वंदना पेश की। समिति प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों,सदस्यों एवं समस्त प्रकोष्ठ सदस्यों द्वारा माल्यार्पण, साफा, दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया।

संस्थापक अध्यक्ष लक्ष्मी निवास रूंगटा ने स्वागत भाषण पेश किया। समिति महासचिव राधेश्याम बुंदेला ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। सभी अतिथियों एवं समिति पदाधिकारी द्वारा आंचल रुंगटा को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बगड़ एवं निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से पधारे सभी जनों ने आंचल रुंगटा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अवसर पर आंचल रुंगटा के पिताजी रविकांत रुंगटा,माताजी अनीता रुंगटा, बुआ जी मंजुलता रुंगटा व परिवार जन सहित बगड़ की संस्थाओं के संस्था प्रधान, बगड़ एवं निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामवासी, अभिनव महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षणार्थी, अभिनव पब्लिक डिजिटल लाइब्रेरी की बालिकाओं सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। संस्था उपाध्यक्ष रोहिताश्व सिंह शेखावत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्ति जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर राजेश जी शर्मा एवं राजस्थान विद्या मंदिर संस्थान माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीराम सैनी ने किया। आयोजित समारोह की कुछ फोटोग्राफ्स ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.