Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 ‘इन्वेस्टर लेंस: फ्रॉम अर्ली बेट्स टू स्केल’

सत्र उद्यमियों के लिए पूंजी जुटाने का निर्णय गहन व्यक्तिगत और रणनीतिक प्रक्रिया

जयपुर, (6 जनवरी 2026)। जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के तीसरे दिन मंगलवार को मुग्धा हॉल में आयोजित सत्र ‘इन्वेस्टर लेंस: फ्रॉम अर्ली बेट्स टू स्केल’ में उद्यमियों के लिए पूंजी जुटाने के विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सत्र में 121 फाइनेंस के फाउंडर डॉ. रवि मोदानी द्वारा ‘आविष्कार’ के विनीत राय, आईआईटी ग्रोथ अपॉर्चुनिटी फंड के मैनेजिंग जनरल पार्टनर मोहित गुलाटी तथा ‘वर्लिनवेस्ट’ के अर्जुन वैद्य से चर्चा की गई। इसमें उद्यमियों के लिए पूंजी जुटाने के निर्णय को गहन व्यक्तिगत और रणनीतिक प्रक्रिया के रूप में रेखांकित किया।

सत्र में बताया गया कि निवेशक परिपक्वता और इरादों के मामले में काफी भिन्न होते हैं। एक बार पूंजी जुटाने के बाद संस्थापकों को निरंतर सवालों और गवर्नेंस के दबाव के लिए तैयार रहना पड़ता है।

सत्र में विशेषज्ञों ने चिंता जताई कि प्रारंभिक सफलता के बाद अक्सर संस्थापकों का अहंकार महत्वाकांक्षा पर हावी हो जाता है, जिससे वे मान्यता की तलाश में स्केलिंग को स्थगित कर देते हैं। इससे विकास-केंद्रित निवेशकों का कार्य प्रभावित होता है। विशेषज्ञों ने पूंजी जुटाने के संबंध में तीन राहों ‘चुने हुए स्केल पर स्थिर रहना’, ‘आक्रामक विकास के लिए पूंजी जुटाना’ और ‘सही समय पर एग्जिट करना’के बारे में बताया गया।

विशेषज्ञों ने कहा कि तनाव तब उत्पन्न होता है, जब ये विकल्प सचेत रूप से नहीं चुने जाते। इसलिए स्व-जागरूकता, उद्देश्य की स्पष्टता, मजबूत टीम और अनुशासित निष्पादन के साथ कार्यों को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। ये ही सफलता की कुंजी हैं। पैनलिस्ट ने युवा उद्यमियों को अपनी यात्रा में सोच-समझकर पूंजीगत निर्णय लेने के लिए प्रे​रित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.