Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 ‘फ्रॉम क्लिक्स टु केयर: द फ्यूचर ऑफ कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स’

कंज्यूमर-फर्स्ट तथा सेलर-फर्स्ट कल्चर से बढ़ाएं विश्वास

जयपुर, (6 जनवरी 2026)। जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के तीसरे दिन मंगलवार को मुग्धा हॉल में ट्रूवर्थ वेलनेस के फाउंडर राजेश मुंदड़ा के साथ पैनल चर्चा में उद्यमियों तथा विशेषज्ञों ने उपभोक्ता प्लेटफॉर्म्स के भविष्य पर प्रकाश डाला। पैनल में मुख्य वक्ता के रूप में शिपरॉकेट के क्रॉस बॉर्डर कॉमर्स के सीईओ अक्षय गुलाटी तथा टाटा 1एमजी के संस्थापक प्रशांत टंडन शामिल हुए।

चर्चा में विशेषज्ञों ने कंज्यूमर प्लेटफॉर्म्स का भविष्य डिजिटल ‘क्लिक्स’ से आगे बढ़कर वास्तविक ‘केयर’ के रूप में परिभाषित किया। विशेषज्ञों ने कहा कि प्लेटफॉर्म्स को मात्र ‘पैसिव टेक मिडिएटर’ की भूमिका न निभाते हुए ग्राहकों की संतुष्टि की पूर्ण जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक विश्वास अर्जित करने के लिए कंज्यूमर-फर्स्ट तथा सेलर-फर्स्ट कल्चर बनाना जरूरी है। इसमें जवाबदेही, सम्मान और निरंतर सेवा का भी समावेश होना चाहिए।

विशेषज्ञों ने कहा कि जहां ‘क्लिक्स’ एंगेजमेंट बढ़ाते हैं, वहीं ‘केयर’ कंज्यूमर रिटेंशन तथा सस्ते विकल्पों के बावजूद पेमेंट करने की इच्छा को प्रेरित करते हैं। जैसे-जैसे प्लेटफॉर्म्स का विस्तार होता है, इस ‘केयर’ को अपनी मजबूत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसेस तथा सिस्टम्स के माध्यम से और आगे बढ़ाया जा सकता है। पैनलिस्ट्स का मानना था कि लगातार सफलता का पैमाना अल्पकालिक वृद्धि नहीं बल्कि कंज्यूमर का विश्वास, रिटेंशन तथा वास्तविक दुनिया में सकारात्मक प्रभाव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.