Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 – आईस्टार्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ राजस्थान का समापन मंगलवार को

जयपुर, (5 जनवरी 2026)। राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट 2026 के अंतर्गत जेईसीसी सीतापुरा में आईस्टार्ट इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ राजस्थान आयोजित किया जा रहा है। इसमें तीसरा और अंतिम दिन सिनेमा, नवाचार और रचनात्मक संवाद के नाम रहेगा। देश-विदेश से चयनित फिक्शन और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के प्रदर्शन के साथ तकनीकी और रचनात्मक मास्टरक्लास तथा विशेष समापन प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। सामाजिक यथार्थ, संस्कृति, स्मृति, कानून, पहचान और मानवीय संवेदनाओं पर केंद्रित फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

हॉल सितारा में मैडनेस ऑफ मेडली, ग्रिडः द डेली ब्रेड, द अननोन फिल्ममेकर, सीक्रेट ऑफ माउंटेन सर्पेंट, हॉल मनचाहा में नया पथ, ए कलर आई नेमेड ब्लू, टुट वरी हांडायानी, द ग्रेट फिएट, लॉर्ड कर्जन की हवेली जैसी फिल्मों की स्क्रीनिंग होंगी। वहीं, हॉल पृथ्वी में टेसू के फूल, शॉप वहुन नेताना, द लॉस्ट पैराडाइज, अलमारी का अचार, छाया ओ स्मृति और द गैम्बल ऑफ टाइम जैसी फिल्में सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और समकालीन मुद्दों पर गहन विमर्श को आगे बढाएंगी। साथ ही, मिक ड्रॉप, खबर और द साइलेंट अप्लॉज जैसी फिल्में स्वतंत्र सिनेमा की सशक्त अभिव्यक्ति और रचनात्मक प्रयोग का उदाहरण प्रस्तुत करेंगी।

हॉल उदय में प्रमुख आकर्षण 2 घंटे की विशेष मास्टरक्लास होगी, जिसमें अत्याधुनिक सिनेमा कैमरों की क्षमताओं का लाइव डेमो और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.