Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

विद्युत संबंधित समस्याओं के लिए जनसुनवाई 11 जनवरी को

झुंझुनू, (10 जनवरी 2024)। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के संभागीय मुख्य अभियंता कार्यालय झुंझुनू में विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों जैसे की विद्युत सप्लाई, विद्युत कनेक्शन, विद्युत मीटर, विद्युत बिल में त्रुटि सुधार, विद्युत ट्रांसफार्मर व लाईन, गलत वीसीआर इत्यादि से संबंधित कार्य के समाधान के लिए 11 जनवरी को दोपहर 12 बजे से संभागीय मुख्य अभियंता एन.एस. गढ़वाल अपने कार्यालय में जनसुनवाई करेंगे। यह जानकारी वरिष्ठ लेखाधिकारी डॉ. योगेन्द्र शर्मा ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.