Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित होंगे कार्यक्रम

झुंझुनू, (19 मार्च 2024)। आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम रतन सौकरिया ने बताया कि 20 मार्च को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा सभी पंचायत स्तर पर मनरेगा श्रमिक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 21 मार्च को महिला एंव बाल विकास विभाग की ओर से प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर महिला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 22 को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य मोरारका कॉलेज की ओर से प्रत्येक विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर मानव श्रृंखला, शपथ आदि, 23 को रसद विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 26 को अल्पसंख्यक विभाग द्वारा प्रत्येक मदरसा स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, 27 को जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका द्वारा प्रत्येक उपखण्ड स्तर पर राजीविका महिला मतदाता जागरूकता सम्मेलन, 28 को सीईओ स्काडट की ओर से जिला स्तर पर मतदाता जागरूकता संबंधी सांस्कृतिक कार्यक्रम, 30 मार्च को पर्यटन विभाग द्वारा जिला स्तर पर मतदाता जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.