Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा – 09 जुलाई को विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे अंत्योदय शिविर
झुंझुनूं, (8 जुलाई 2025)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत जिले में 9 जुलाई को चयनित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर प्रातः 9.30 बजे से लेकर सायं 5.30 बजे तक संचालित होंगे। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि 9 जुलाई को सूरजगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत तिगियास, खेतड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत बांशियाल व बेसरड़ा, उदयपुरवाटी उपखंड की ग्राम पंचायत गुढ़ा डहर व बाघोली, मलसीसर उपखंड की ग्राम पंचायत मलसीसर व टमकोट, मंडावा उपखंड की ग्राम पंचायत महनसर, नवलगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत सैनीनगर, बिरोल व बाय, चिड़ावा उपखंड की ग्राम पंचायत लाम्बा व धतरवाला, झुंझुनूं उपखंड की ग्राम पंचायत खींवसर, सीथल व भड़ौंदा कलां में शिविर आयोजित किये जायेंगे।