Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर ने ली बैठक

झुंझुनू (8 जुलाई 2025)। आगामी 15 अगस्त को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के संबंध में जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभागवार किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि संपूर्ण व्यवस्था निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर ली जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने ध्वजारोहण, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, वीआईपी एवं आमजन की बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था आदि के संबंध में चर्चा की।
इस दौरान जिला परिषद सीईओ रणजीत गोदारा, अतिरिक्त कलेक्टर अजय कुमार आर्य सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.