Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा कल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा

झुंझुनूं (8 जुलाई 2025)। मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं के खिलाफ केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा अखिल भारतीय आम हड़ताल के आह्वान पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पूर्ण समर्थन के तहत कल दिनांक 9 जुलाई (बुधवार) को सुबह 10 बजे शहीद स्मारक से जिला कलेक्टर झुंझुनूं तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठनों अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव रामचंद्र कुलहरी, जय किसान आंदोलन के राज्य अध्यक्ष कैलाश यादव एवं क्रान्तिकारी किसान यूनियन के जिला संयोजक पोकर सिंह झाझडिया ने बताया कि मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं के मजदूरों द्वारा किए जा रहे राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए सभी फसलों पर लागत के डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए, कर्ज माफी सभी के लिए, रोजगार मनरेगा के तहत 600 रुपये प्रति दिन मजदूरी, और 200 दिन काम, न्यूनतम वेतन 26000 रूपये प्रति माह, 9000 रूपये प्रति माह पेंशन, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना, सभी के लिए भोजन, स्वास्थ्य और शिक्षा मिले, नीजीकरण पर रोक लगाने व अति अमीरों पर कर लगाने की मांगों के अलावा जिले में शीघ्र नहर लाने, जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने,सन् 2022-23की ओलावृष्टि व शीत लहर से नष्ट रबी फसलों के मुआवजे से वंचित किसानों को मुआवजा दिया जाने, काटली नदी के बहाव को सुनिश्चित कर पुनर्जीवित करने, मंदिर माफी की कृषि भूमि पर काबिज किसानों को खातेदारी अधिकार देने व जिले में आवारा पशुओं से किसानों की फसल बचाने के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर रैली, धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर झुंझुनूं को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मजदूर किसान जन विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर मजदूर किसान विरोधी प्रदर्शन करेंगे। जिले के मजदूरों किसानों से अपील करते हैं कि मजदूर किसान संयुक्त संघर्ष में शामिल हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.