Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय की ओर से पद्मश्री बैजनाथ महाराज को किया जाएगा गौरव साधना अवार्ड से सम्मानित

श्रद्धानाथ आश्रम में कल आयोजित होगा सम्मान समारोह

लक्ष्मणगढ़ (10 मई 2025)। राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय किशनगढ़ की ओर से रविवार 11 मई को पद्मश्री बैजनाथ महाराज को जीवन गौरव साधना अवार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय की पीआरओ अनुराधा मित्तल ने बताया कि पद्मश्री संत बैजनाथ महाराज को विश्वविद्यालय की ओर से जीवन गौरव साधना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रविवार 11 मई को प्रातः 11.15 बजे श्रद्धानाथ आश्रम में आयोजित विशेष समारोह में आश्रम के पीठाधीश्वर पद्मश्री बैजनाथ महाराज को सनातन, संस्कृति,योग, आध्यात्म व लोक सेवा के लिए किए गए कार्यों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से गौरव साधना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आनंद भालेराव, कुलसचिव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.