Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

चौधरी कुम्भाराम आर्य की 111वीं जयंती मनाई

सीकर (10 मई 2025)। किसानों के मसीहा चौधरी कुंभाराम आर्य की शनिवार को जाट समाज के सदस्यों द्वारा जयंती मनाई गई ।जाट समाज के नरेन्द्र धायल ने बताया कि किसानों के मसीहा चौधरी कुंभाराम आर्य की 111वीं जयंती। चौधरी चरण सिंह कार्यालय में मनाई गई। उपस्थित सदस्यों ने चौधरी कुंभाराम आर्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया इस अवसर पर वक्ताओं ने चौधरी कुंभाराम आर्य के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में विस्तार से बताया तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर चौधरी चरणसिंह विकास सेवा संस्थान के पूरणमल सुंडा,वीर तेजा सेवा संस्थान के सांवरमल मुवाल जाट समाज के संरक्षक नरेन्द्र धायल,अभिषेक जाखड़ रामनिवास ढाका भोलाराम रुलानिया रतन सिंह मूड चोखाराम बुरड़क संदीप बुरड़क संजय खीचड़ छाजूराम मंगवा राकेश भेड़ा शिवलाल मुंड शिवदयाल मील लालासी सहित प्रबुद्ध जन मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.