Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

जिला कलक्टर के निर्देश पर कार्यालय, जिला रसद अधिकारी की बड़ी कार्रवाई

97 घरेलू गैस सिलेंडर, एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर, दो वाहन भी किये जब्त

जयपुर, (24 मार्च 2025)। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में कार्यालय, जिला रसद अधिकारी के प्रवर्तन जांच दल ने जयपुर के सुल्तान नगर, गुर्जर की थड़ी इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं अवैध रीफिलिंग का पर्दाफाश किया।

जिला रसद अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा ने बताया कि प्रवर्तन दल ने मौके से 97 घरेलू गैस सिलेंडर (मय 95.8 किलोग्राम गैस) जब्त किये, साथ ही घरेलू गैस के अवैध परिवहन में काम लिये जा रहे दो वाहनों सहित, एक इलेक्ट्रॉनिक मोटर, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.