Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रस्ताव प्राप्त होने पर आमेर विधानसभा क्षेत्र में गुणावगुण के आधार पर मंडी समिति द्वारा सडको के निर्माण

नवीनीकरण के कार्य किये जा सकेंगें- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री

जयपुर, (29 जनवरी 2026)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि कृषि उपज मंडी की सकल बचत राशि से सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के कार्य किये जा सकते है। उन्होंने सदन को आश्वस्त किया कि प्रस्ताव प्राप्त होने पर आमेर विधानसभा क्षेत्र में गुणावगुण के आधार पर सडको के निर्माण और नवीनीकरण के कार्य किये जा सकेंगे।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक प्रशांत शर्मा द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का कृषि विपणन मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 16 सितम्बर,2025 के आदेशानुसार सकल बचत की 5 प्रतिशत राशि से मरम्मत के काम भी स्वीकृत किये जा सकेगे। उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडी समिति,जयपुर में उपलब्ध 41.54 लाख रुपए की सकल बचत से मंडी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण किए जा सकेंगे।

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि आमेर विधान सभा क्षेत्र में राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अधीन 29 कि.मी. लम्बाई की कुल 16 सड़कें रख-रखाव हेतु सूचीबद्ध की गई है। उन्होंने इनका विवरण सदन के पटल पर रखा। गोदारा ने बताया कि आमेर विधान सभा क्षेत्र में राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा विगत 2 वर्षों में सड़क का नवीनीकरण व मरम्मत का कोई कार्य नही किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.