Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (18 जून 2026)। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहें आयोजनों के तहत पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने गुरूवार को पाली जिले की सांडेराव मंडल की ग्राम पंचायत बलाना में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की।
श्खेड़ा देवी माता जी गोशाला का औचक निरीक्षण—
दौरे के दौरान गोपालन एवं पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बलाना ग्राम में ही स्थित ‘ खेड़ा देवी माता जी गोशाला सेवा समिति’ का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने गोशाला परिसर का बारीकी से जायजा लेते हुए वहां मौजूद गायों के चारे-पानी, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गोशाला की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और प्रबंधकों व सेवादारों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
चामुंडा माता के दर्शन कर मांगी खुशहाली—
कार्यक्रम से पहले मंत्री कुमावत ने चामुंडा माता मंदिर में माताजी के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूरे इलाके और प्रदेश की सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय किसानों और पशुपालकों से बेहद आत्मीयता के साथ मुलाकात की। उन्होंने सरकार द्वारा पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की। इस अवसर पर समाज और क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों (वरिष्ठ नागरिकों व बुद्धिजीवियों) को मंत्री कुमावत द्वारा सम्मानित किया गया।
समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश—
जनसंपर्क के दौरान कैबिनेट मंत्री ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित और समयबद्ध निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।