Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

पश्चिम बंगाल डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या मामले में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ समेत सैकड़ो कार्यकर्ता गिरफ्तार

झुंझुनू, (17 अगस्त 2024)। छात्र संगठन के द्वारा मोरारका कॉलेज झुंझुनू के बाहर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ के नेतृत्व में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म हत्या के मामले को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उग्र प्रदर्शन को देखते हुए कार्यकर्ताओं गिरफ्तार कर लिया गया। जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ ने बताया कि यह घटना देश को झांकोर देने वाली घटना है महिला उत्पीड़न के मामले में पूरा देश नए रिकॉर्ड बना रहा है। कोई भी महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। देश महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं को सुरक्षित भी नहीं रख पा रहा है। साथ ही बताया कि अगर जल्द से जल्द सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पूरे देश भर में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा। इस दौरान प्रदर्शन उग्र होता देख सैकड़ो कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता शाहबाज फारूकी यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील झाझरिया उपाध्यक्ष प्रवण चौधरी यूथ कांग्रेस महासचिव पुलकीत चौधरी सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित जेनेवा छात्रा इकाई अध्यक्ष हेमलता सोनू कौसर महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष अनीश जांगिड़ जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सुंडा जिला महासचिव राजीव गोदारा जिला महासचिव शुशांक चौधरी सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष सुनील सिहाग महासचिव खालिक नागौरी सोशल मीडिया अध्यक्ष कपिल पूनिया छात्र नेता विनय चौधरीउदयपुरवाटी विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंगोदिया जिला महासचिव आशीष बुगालिया आकाश नरनोलिया महासचिव अरमान अबरार कर सोनू सचिव साहिल इमरान अलसीसर जुबेर धनौरी मोहित शर्मा हर्षित झाझरिया सुमेत सैकड़ोकार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.