Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अग्निवीर योजना को बंद करने को लेकर NSUI का प्रदर्शन जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ समेत सैकड़ो कार्यकर्ता गिरफ्तार

जयपुर,(19 मार्च 2024)। छात्र संगठन NSUI द्वार NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर अग्नि वीर योजना को बंद करने समेत अनेक मांगों को लेकर जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रदर्शन के दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की गई।
युवाओं को रोजगार देने पेपर लीक रोकने व किसानों को सही मुआवजा दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर NSUI सोमवार को पैदल मार्च किया पैदल मार्च NSUI प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ की अगुवाई में निकल गया आचार संहिता के दौरान कलेक्ट्रेट की तरफ मार्च निकाला तो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गाड़ी लगाकर कलेक्ट्रेट के बाहर ही रोक लिया इस दौरान विद्यार्थियों को पुलिस से झड़प भी हो गई पुलिस ने 20 मिनट तक विद्यार्थियों को रोकने का प्रयास किया पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा इसके बाद 30 से ज्यादा छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया इन्हें आधे घंटे बाद पुलिस ने छोड़ दिया संगठन द्वारा अग्नि वीर योजना को बंद करने किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलवाने सेवा भारती 2019 से 2022 के बीच चयनित डेढ़ लाख अभ्यर्थियों को तुरंत ज्वाइनिंग देने पेपर लीक करने वालों के खिलाफ स्थाई व कठोर कार्रवाई करने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की आवाज दबाना चाह रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही 5000 राजीव गांधी युवा मित्रों को बेरोजगार कर दिया यह सरकार युवा विरोधी है इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश सुंडा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनील झाझरिया ब्लॉक अध्यक्ष मंडावा किरोड़ीमल पायल कांग्रेस मुकुंदगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जगदीश पूनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महर कटारिया जिला अध्यक्ष कांग्रेस आईटी सेल राहुल कुमास पूर्व सो जिला अध्यक्ष अंकित जाखड़ पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक सैनी जिला उपाध्यक्ष चारू शर्मा जिला महासचिव वीरेंद्र जालिमपुरा महासचिव प्रवीण सुंडा छात्रनेता मुरारका कॉलेज अध्यक्ष अनीश जांगिड़ विनय चौधरी जिला महासचिव शशांक चौधरी राजीव गोदारा जितेंद्र स्वामी महासचिव फैसल खोखर जिला अध्यक्ष सुनील सिहाग हितेश ढाका जिला अध्यक्ष एनएसयूआई कपिल पूनिया विवेक खीचड़ जिला उपाध्यक्ष श्रवण मीणा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.