Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
महामहिम कलराज मिश्र को अधिवक्ता अभिजीत शर्मा ने अपनी लिखी पुस्तक ’मनी लांड्रिंग: प्रिवेंशन, लॉ एंड प्रैक्टिस’ की प्रति भेंट की
जयपुर (19 मार्च 2024)। राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्री कलराज मिश्र को आज राजभवन में अधिवक्ता अभिजीत शर्मा ने अपनी लिखी पुस्तक मनी लांड्रिंग, प्रिवेशन, ला एंड प्रैक्टिस की प्रति भेंट की है।।
अधिवक्ता अभिजीत शर्मा ने बताया कि पुस्तक में धनशोधन निवारण अधिनियम व इसपे पी.एम.एल.ए ट्रिब्यूनल, देश के विभिन्न उच्च न्यायायलों व माननीय उच्चतम न्यायालय के सभी निर्णयों व दृष्टांतो का गहन शोध कर इस पुस्तक को लिखा है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में विभिन्न नियामक संस्थाएं सेबी, आर.बी.आई, आई.आर.डी.ए.आई के मनी लांड्रिंग को रोकने के लिए जारी समस्त दिशा निर्देशों को भी शामिल किया गया है। विभिन्न डिजिटल पेमेंट सिस्टम्स व इनके दुरुपयोग व इनके संबंध में कानून पर निष्कर्ष दिए गए हैं।
आज जब प्रवर्तन निदेशालय अपनी कार्यवाहियों की वजह से पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है ऐसे समय में पुस्तक वकीलों, शोधकर्ताओं व विधि के क्षेत्र से जुड़े समस्त लोगों के लिए पुस्तक उपयोगी होगी व इनके कानूनी प्रारूप को समझने में मददगार साबित होगी।
इस दौरान अभिजीत शर्मा की माताजी डा. पद्मजा शर्मा, अधिवक्ता पवन चौधरी भी उपस्थित रहे।