Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

NSUI ने क्लीन केंपस ग्रीन केंपस संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

झुंझुनू,(9 अप्रैल 2025)। आज छात्र संगठन NSUI के स्थापना दिवस पर जिला महासचिव सुशांक चौधरी एवं छात्र इकाई अध्यक्ष हेमलता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं में क्लीन केंपस ग्रीन केंपस अभियान के तहत महाविद्यालय की सफाई की एवं पौधारोपण किया। कॉलेज कमेटी महासचिव साहिल चायल ने छात्र छात्रों को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई, कॉलेज कमेटी उपाध्यक्ष अरमान खत्री के नेतृत्व में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए एवं महाविद्यालय में छात्र छात्रों के साथ प्रसाद वितरण किया। हेमलता ने बताया कि यह हम सबके लिए खुशी की बात है एवं छात्र संघ चुनाव हो या ना हो लेकिन सा विद्यार्थी हितों के लिए वर्ष भर लड़ाई लड़ती रहेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव पंकज देग रेनी शर्मा काव्या इमरान झुंझुनू जिला महासचिव साहिल सय्यद जिला सचिव सरफराज सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर सुनील शियाग जिला उपाध्यक्ष अक्षय जाट जिला कोऑर्डिनेटर कपिल पूनिया उदयपुरवाटी विधानसभा अध्यक्ष अंकित सनोदिया लोकेश मीणा सचिन सैनीपुरा गणेश महेश आकाश जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं कालेज कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.