Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भजनलाल सरकार ने व्यापारियों को दी एक बड़ी सुविधा, प्रदेश में ई टैक्स आफिसर (टेक्सपेयर) पोर्टल किया लॉन्च

अपने मोबाइल पर ही एप खोलकर देख सकेंगे अपनी स्थिति, संभवतया ऐसा पोर्टल शुरू करने वाला राजस्थान पहला राज्य बना

झुंझुनूं (9 अप्रैल 2025)। सूबे की भजनलाल सरकार लगातार हर वर्ग के लिए सुविधाओं का इजाफा किए जा रही है। इसी क्रम में व्यापारियों के लिए भी अब भजनलाल सरकार ने ई टैक्स आफिसर (टेक्सपेयर) पोर्टल लॉन्च कर दिया है। जिससे अब व्यापारियों का अपना जीएसटी का स्टेटस देखने और उसमें विभाग द्वारा पकड़ी गई कमियों को दूर करने के लिए ना तो जीएसटी कार्यालयों के और ना ही अपने फाइनेंस एक्सपर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे। आज इस नए पोर्टल की जानकारी व्यापारियों को देने के लिए झुंझुनूं के छावनी बाजार स्थित श्री गल्ला व्यापार संघ के कार्यालय में जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया। इस सेमीनार को संबोधित करते हुए स्टेट जीएसटी के संयुक्त आयुक्त उमेश जालान ने संबोधित किया। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि इस नए पोर्टल से पिछले पांच सालों की सभी जीएसटी रिटर्न का लेखा जोखा मिलेगा। वहीं वर्तमान में जो रिटर्न जा रही है। जिनमें इनपुट मिस मैच के साथ—साथ जिस व्यापारी का जीएसटी रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो गया है। उसके द्वारा किए गए बिल से व्यापारी द्वारा ली जाने वाली इनपुट की भी जानकारी मिलेगी। ताकि भविष्य में कोई समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही ई वे बिल आदि की जानकारी मिलेगी। व्यापारियों की जीएसटी रिटर्न फाइलिंग के समय रह गई कमियों की जानकारी प्राप्त कर समय पर दूर कर सकेंगे। ताकि भविष्य की परेशानियों से बचा जा सके। जालान ने बताया कि इसके अलावा व्यापारियों को जीएसटी के संबंधित में जो नोटिस दिए जाएंगे। उसके लिए भी इस पोर्टल में विशेष व्यवस्था की गई है। जब भी व्यापारी पोर्टल पर अपना अकाउंट ओपन करेगा। तभी उसे नोटिस संबंधी जानकारी अलर्ट के रूप में दिखेगी। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल का उपयोग व्यापारी अपनी एसएसओ आईडी से फर्म का जीएसटी नंबर लिंक करके ले सकेगा। इसको चलाना बेहद आसान है। जो ना केवल अपने लैपटॉप, कंप्यूटर, बल्कि मोबाइल में भी चला सकेगा। माना यह भी जा रहा है कि जीएसटी में व्यापारियों के लिए इस तरह के पोर्टल की शुरूआत कर उन्हें सहायता देने वाला राजस्थान पहला राज्य है। इस पोर्टल को एआई तकनीक के साथ संचालित किया जा रहा है। रिफंड से संबंधित व अपील से संबंधित डाटा भी रहेंगे।

इसी वर्ष से शुरू किया पोर्टल-

संयुक्त आयुक्त उमेश जालान ने बताया​ कि भजनलाल सरकार ने इसी साल से यह पोर्टल शुरू किया है। जिसमें 2020—21 से लेकर अब तक डाटा मौजूद है। सभी व्यापारियों को इसकी जानकारी देने के लिए व्यापार संघों की मदद से ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है। व्यापारियों के बीच जाकर ना केवल उन्हें इस पोर्टल की जानकारी दी जा रही है। बल्कि उनकी जीएसटी से जुड़ी अन्य शंकाओं का भी समाधान जीएसटी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।

और भी सुधार होंगे- जालान में बताया इस बार पहला साल है। लगातार इस पोर्टल को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए व्यापारियों से भी सुझाव मिल रहे है। संयुक्त आयुक्त उमेश जालान ने बताया कि जो भी सुझाव मिल रहे है। उन्हें राज्य सरकार को भिजवाया जा रहा है। इस पोर्टल को उपयोगी होने के साथ—साथ बिजनस फ्रेंडली बनाने की दिशा में विभाग और सरकार, दोनों प्रयत्नशील है। राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए एक ऐसा पोर्टल उपलब्ध करवाया जाना। नवाचार और अभिनव प्रयास है। जो व्यापारियों के ईज आफ डूईंग बिजनस में और अधिक सहायक सिद्ध होगा।

इससे पूर्व श्रीगल्ला व्यापार संघ की ओर से जॉइंट कमिश्नर उमेश जालान, सहायक आयुक्त सुनील जानू, प्रवीण जी, कुसुम जी, राज्य कर अधिकारी शक्ति सिंह एवं ओएस सुनील मीणा का व्यापारियों ने स्वागत अभिनंदन भी किया।

इस अवसर पर श्रीगल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष आनंद टीबड़ा, मंत्री विपिन राणासरिया, कोषाध्यक्ष विनय सोलानावाला, नितेश बंका, भामाशाह विश्वनाथ टीबडा, नवनीत सिंघानिया, सिराजुद्दीन तेली, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, सुनील तुलस्यान, महेंद्र तुलस्यान, अनिल गाड़िया, विवेक ढेढिया, गुड्डु ढेढिया, पवन गुढ्ढावाला, सुरेश हेतमसरिया, विनोद तुलस्यान, बजरंग जी खतेहपुरा, चद्रप्रकाश टीबडा, अंकित चुडैलावाला, बुद्धि प्रकाश टेकडीवाल, मुकेश जालान, मोहित गुढ्ढावाला, दीपक मस्करा सहित अन्य व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने किया एवं कर विभाग से आए अधिकारियों एवं व्यापारियों को धन्यवाद मंत्री विपिन राणासरिया द्वारा दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.