Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (29 दिसंबर 2023)। श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में सर्दी के मौसम में कंबल वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत सेठ श्री धर्मदास जी तुलस्यान चैरिटी ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री राणी सती रोड झुंझुनू स्थित तुलस्यान बंसल सेवा सदन में प्रातः 11:00 बजे स्वर्गीय नंदलाल जी तुलस्यान की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र सीए कृष्ण मुरारी तुलस्यान मुंबई एवं स्वर्गीय जगदीश प्रसाद जी अग्रवाल भंडुदा वालों की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र अर्जुन जी अग्रवाल सूरत के सौजन्य से जरूरतमंद लोगों को सर्दी बचाव हेतु कंबले वितरण की गई।
इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान, ट्रस्ट के राजकुमार तुलस्यान, सुरेश तुलस्यान,
आशीष तुलस्यान, अशोक तुलस्यान, अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं के अध्यक्ष संपत्त चुडैलावाला एवं उपाध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार सहित अन्य जन उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए संस्थान के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान ने बताया कि उन्हें सर्दी के मौसम में कंबल वितरण कार्यक्रम में सहयोग न केवल स्थानीय एवं प्रवासीजन से अपितु भारत से बाहर रहने वाले अप्रवासी भारतीयों का भी सहयोग मिलता रहा है।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कंबल वितरण 4200 जरूरतमंद लोगों को किया गया था जबकि इस वर्ष 5000 से अधिक व्यक्तियों को कंबल वितरण होने की संभावना है।