Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू, (29 दिसंबर 2023)। महावीर मंडल पिलानी अपना 1 जनवरी 1983 से जारी 41 वां वार्षिक उत्सव 2165 वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ 30 दिसंबर 2023 शनिवार को दोपहर 2:15 बजे से गुलाब राय हलवाई गेस्ट हाउस राजगढ़ रोड पिलानी में मनाने जा रहा है।
महावीर मंडल पिलानी पिछले 41 वर्षों से लगातार हर शनिवार निस्वार्थ व श्रद्धा भाव से घर-घर जाकर सुंदरकांड पाठ का आयोजन करता आ रहा है।
जानकारी देते हुए मंडल के नरेश मनीराम का ने बताया कि महावीर मंडल पिलानी ने अमरनाथ बाबा बर्फानी कैलाश पर्वत, मणि महेश जम्मू कश्मीर बाघा बॉर्डर, अमृतसर, काठगढ़, हिमाचल, तनोट माता मंदिर, रामदेवरा रुणिचा देशनोक करणी माता मंदिर, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर आदि स्थानों पर सुंदरकांड भी पाठ किया है।
मंडल द्वारा जहां भी भक्त बुलाते हैं जाकर निस्वार्थ भाव से पाठ किया जाना अपने आप में बहुत ही सनातनी, धार्मिक एवं सुंदर कार्य है।