Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
सीकर (18 मार्च 2024)। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 से संबंधित सभी प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर समस्त तैयारियां समय पर पूर्ण कर निष्पक्ष चुनाव संपादित करवाने के लिए निर्देशित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी चौधरी ने निर्देशित किया कि ईवीएम का पूरे प्रोटोकॉल के साथ ही परिवहन करें। उन्होंने कहा कि पोस्टल एप पर पोस्ट बैलेट द्वारा मतदान से संबंधित सभी डाटा समय पर अपडेट करें। सुरक्षित एवं सुगम मतदान की दृष्टि से जिले के 50 प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग की जानी है, इस संबंध में समय पर सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के कोई भी अधिकारी, कार्मिक अवकाश पर नहीं रहेगा। होम वोटिंग के लिए बीएलओ के माध्यम से समय पर 12 डी फॉर्म वितरित करवाना सुनिश्चित करें। सी-विजल एप पर आने वाली शिकायतों का तत्काल निर्धारित समयावधि में निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सी—विजल पर प्राप्त शिकायत का जवाब सही रूप से दिया जाये।
जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद से कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप की बडी गतिविधियां भी आयोजित करें। उन्होंने जिले के समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफएसटी, एसएसटी टीमों को सक्रिय रखते हुए सीजर की कार्यवाही करने, नाकों की स्थापना करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर हेमराज परिडवाल ने प्रकोष्ठ प्रभारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न प्रकोष्ठों में नियुक्त किये गये कार्मिकों को संबंधित प्रकोष्ठ के लिए तत्काल कार्यमुक्त करें।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणजीत सिंह, सीईओ जिला परिषद नरेंद्र पुरोहित, उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक एवं मीडिया प्रभारी भागीरथ शाख,राजस्व एवं अपीलीय अधिकारी बलदेवराम भोजक सहित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी,सहायक प्रभारी अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।