Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

महर्षि दयानंद बालिका विज्ञान पी.जी. महाविद्यालय, मंडावा मोड़, झुंझुनू

एन.एस.एस. के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ

झुंझुनू( 25.12.2025)।  महर्षि दयानन्द बालिका विज्ञान स्नातकोतर महाविद्यालय,  NSS के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. शशिप्रकाश अहलावत थे विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य पितराम गोदारा एवं संस्था सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद थे | अध्यक्षता महाविधालय के प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड ने की | कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वन्दना से किया गया | मुख्य अतिथि जिला एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. शशिप्रकाश अहलावत ने एन.एस.एस. की राज्य स्तर पर चलाई जाने वाली विभिन्न योजनाओं को विस्तार से बताया तथा स्वयसेविकाओं को इन योजनाओ को जन-जन तक पहुचाने के लिए प्रेरित किया | महाविधालय के प्राचार्य डॉ. रामस्वरूप जाखड ने सातदिवसीय एन.एन.एस. शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा स्वयसेविकाओं को पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले हानिकारक प्रभावों से बचने के बारे में बताया | विशिष्ट अतिथि पितराम सिंह गोदारा ने छात्राओं को थाली ने अन्न को जूठा नही छोड़ने की सलाह दी | उन्होंने बताया की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत की 20% लोगो को दो वक्त का खाना नही मिलता जबकि बहुत अधिक मात्रा में खाना रोज बर्बाद होता है | अत: स्वयसेविको को अन्न की बर्बादी रोकने के लिए एक मुहीम चलानी चाहिए | संस्था सचिव डॉ. हनुमान प्रसाद ने छात्राओं को पर्यावरण प्रदूषण से होने वाली हानियों को बताया तथा स्वयसेविको को प्रदूषण रोकने के उपाये बताये उन्होंने कहा जल, जंगल, जानवर एवं जैवविविधता को बचाना अतिआवशयक है अन्यथा जीवन जीना बहुत मुस्किल हो जायेगा | एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. गोपाल शर्मा ने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी स्वयसेविकाओं को सात दिवसीय विशेष शिविर के बारे में विस्तार से बताया | कार्यक्रम का संचालन चंचल मीणा ने किया | कार्यक्रम के अन्त में पितराम जी गोदारा ने सभी को अन्न बचाने की शपथ दिलाई | इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राए  उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.