Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं (25 दिसम्बर 2025)। खरड़िया भवन बुहाना रोड़ सूरजगढ में अमर शहीद, वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि प्रताप सिंह गर्सा की अध्यक्षता में बाबूलाल बड़गुजर के निर्देशन में चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। मोतीलाल डिग्रवाल, बलबीर ठोलिया व धर्मपाल सांगवान ने महाराजा सूरजमल के जीवन व देश हित में किये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया तथा उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।वह पहले हिन्दू शासक थे जिसने एक लड़की की इज्जत की रक्षा के लिए दिल्ली के मुगल बादशाह पर दिल्ली में धावा बोला और लड़की को कैद से छुड़ा कर लाये। कार्यक्रम का संचालन वीर तेजाजी विकास संस्थान सूरजगढ के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने किया।इस अवसर पर राधेश्याम चिरानियां, सुरेश खेदड़, महेंद्र सिंह ठोलिया, शिवदानसिंह भालोठिया, चतरसिंह भालोठिया, पहलवान बिजेन्द्र शास्त्री, मोहनलाल मान,हेमंत लुनायच, श्री राम ठोलिया, सुरेन्द्र खन्ना आनन्द डैला, प्रमोद खेदड़ आदि उपस्थित थे।