Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
लक्ष्मणगढ़ (29 सितंबर 2024)। अहिंसा एवं समाजवाद के प्रणेता, अग्रकुल के प्रवर्तक,अग्रोहा नरेश महाराजा अग्रसेन की 5148 वी जयंती का भव्य शुभारभ शनिवार को स्थानीय नवीन अग्रवाल भवन में हुआ।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक कमल तोदी एवं संदीप बजाज ने बताया कि भगवान श्री अग्रसेन जयंती समारोह 2024 का भव्य शुभारंभ अग्र ध्वजारोहण एवं भगवान अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक गोविंद जाजोदिया एवं राजेश जाजोदिया ने बताया कि जयंती समारोह के प्रथम दिन क्विज, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजित हुई। क्विज प्रतियोगिता प्रभारी अनमोल सुरेका, संजीव खाटूवाला, आकाश झुरिया ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता दो स्तर पर आयोजित की गई। प्रथम स्तर पर कक्षा 6 से लेकर 10 के 33, द्वितीय स्तर पर कक्षा 11 से लेकर महाविद्यालय स्तर तक आयोजित की गई। जिसमे 48 छात्र-छात्रायें ने हिस्सा लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता प्रभारी अभिषेक बजाज, हर्षित भूत व गौरव जाजोदिया ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता दो स्तर पर आयोजित की गई। प्रथम स्तर पर कक्षा नर्सरी से लेकर पांचवी तक व द्वितीय स्तर पर कक्षा 6 से लेकर 10 तक प्रतियोगिता में 60 छात्र-छात्रायें ने भाग लिया । निबंध प्रतियोगिता प्रभारी जयप्रकाश जाजोदिया व प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि निबन्ध प्रतियोगिता में 51 प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया। समारोह के दूसरे दिन रविवार को महिलाओं व बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित हुए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विमल चिरानिया,मंत्री लखी प्रसाद बादुसरिया व कोषाध्यक्ष मनोज जालान,उपाध्यक्ष सुरेश बजाज सुरेश मोदी,गणेश मोदी, जयप्रकाश जाजोदिया, रवि जाजोदिया आकाश झुरिया,राजेश क्याल सुमित जाजोदिया पुनीत बजाज अजय जाजोदिया सहित अग्रबंधु उपस्थित थे।