Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

लोकसभा आम चुनाव 2024 – कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश

सीकर,(17 मार्च 2024)। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने आदेश जारी कर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लोकसभा आम चुनाव, 2024 सीकर, नीमकाथाना जिलों में 19 अप्रेल 2024 को कराये जा रहे है, जिससे सम्पूर्ण जिले में चुनाव निष्पक्ष एवं मतदाताओं में बिना भय सम्पन्न हो सके इस के लिए निर्वाचन के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था कायम बनाये रखने के लिए समय रहते अपराधिक प्रवृति वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है।
सीकर,नीमकाथाना जिलों की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की सूची आपको पूर्व में उपलब्ध करायी जा चुकी है, जिसके अनुसार संवेदनशील,अतिसंवेदनशील स्थानों की पहचान कराते हुये अपराधिक प्रवृति वाले व्यक्तियों पर पूर्ण निगरानी कराने एवं वारन्टों की तामिल कराने की सुनिश्चितता करावें, इसके साथ ही जिले के समस्त आर्म्स अनुज्ञापत्रधारी व्यक्तियों से हथियार थाने हाजा पर अमानत जमा कराने की भी कार्यवाही करा ली जावे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.