Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आईपीएल मुकाबले में बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

ईशान किशन को ‘मैन ऑफ द मैच’ तथा जोफ्रा आर्चर को ‘ग्रीन डॉट बॉल’ अवार्ड से किया सम्मानित

जयपुर, (26 अप्रेल 2026)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए आईपीएल मुकाबले को देखने के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया तथा खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

मैच के बाद आयोजित समापन समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्रिकेट खिलाड़ी ईशान किशन को ‘मैन ऑफ द मैच’ तथा जोफ्रा आर्चर को ‘ग्रीन डॉट बॉल’ अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के रवि बिश्नोई और युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की भी हौसला अफजाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.