Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनू,(31 दिसंबर 2024)। लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा मंगलवार को स्वर्गीय लायन डॉक्टर जेसी जैन की छठी पुण्यतिथि पर पंसारी लायंस अस्पताल बगड़ रोड एवं लायंस भवन चूरू रोड़ पर डॉक्टर जेसी जैन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
लायन डॉक्टर उम्मेद सिंह शेखावत ने स्वर्गीय डॉक्टर जेसी जैन द्वारा किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा कर याद किया। लायंस क्लब झुंझुनू के पूर्व संरक्षक एवं क्लब के प्रेरणा स्रोत स्वर्गीय डॉक्टर जेसी जैन की पुण्यतिथि पर लायन शकुंतला पुरोहित के आर्थिक सौजन्य से अन्नपूर्णा रसोई नगर परिषद मे 50 प्रभु जनों को निशुल्क भोजन करवाया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉक्टर बबीता कुमावत, सचिव लायन गोपाल कृष्ण गुप्ता,, पूर्व रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन नरेंद्र व्यास, एमजेएफ लायन रघुनाथ प्रसाद पोद्दार, लायन डॉक्टर उमेद सिंह शेखावत, ला. डॉक्टर एन एस नरूका, ला. शकुंतला पुरोहित, ला. महिपाल सिंह, एमजेएफ ला. डॉक्टर डीएन तुलस्यान, लायन डॉक्टर देवेंद्र सिंह शेखावत, एमजेएफ लायन उमर कुरेशी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।