Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ी

जयपुर, (27 फरवरी 2026)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत और अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2025–26 की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च 2026 कर दी गई है। पूर्व निर्धारित तिथि 28 फरवरी थी।

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के लिए छात्र हित सर्वोपरि है और किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि शिक्षण संस्थानों के पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यता अद्यतन एवं फीस स्ट्रक्चर अपलोड करने की प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूर्ण करने के लिए तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी विभागीय वेबसाइट www.sje.rajasthan.gov.in तथा www.sjmsnew.rajasthan.gov.in/scholarship पर उपलब्ध है।

मोदी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों से निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.