Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का 96 वां बलिदान दिवस ” भगतसिंह पार्क, इन्दिरा नगर झुंझुनूं में शहीद भगतसिंह विचार मंच झुंझुनूं एवं सामाजिक न्याय अधिकार मंच झुंझुनूं के तत्वावधान में मनाया गया

झुंझुनूं (27 फरवरी 2026)। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रान्तिकारी किसान यूनियन के संयोजक पोकर सिंह झाझडिया व कृषि वैज्ञानिक डॉ हनुमान प्रसाद जी के मुख्य अतिथि मनाया गया। सर्वप्रथम किसान नेता हेतराम बेनीवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद चंद्रशेखर आजाद को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, जय भीम, इंकलाब जिंदाबाद, चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के नारे लगाए गये। इसके बाद श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए शहीद भगतसिंह विचार मंच के संयोजक बजरंग लाल एडवोकेट ने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आजाद ने हर प्रकार के शोषण रहित समाज बनाने के लिए अपना बलिदान दिया था, उनका ये सपना आज भी अधूरा है। आज भी जाति के आधार पर भेदभाव के कारण उत्पीड़ित होने से छात्र छात्राओं को आत्महत्याएं करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जिसे रोकने के लिए यूजीसी 2026 लाया गया जिसे भी सुप्रीम कोर्ट के द्वारा स्टे कर दिया। हमें यूजीसी 2026 को पूर्ण रूप से लागू कराने तथा किसी भी तरह के सामाजिक भेदभाव के आधार पर उत्पीड़न रोका जाना चाहिए। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि आज कि सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूजीसी के नए नियमों को लागू कराने की मांग को लेकर 6 मार्च को सुबह 11 बजे पूरे जिले में तहसील एवं उप खण्ड कार्यालयो पर धरना देकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे और 16 मार्च को सुबह 12 बजे अम्बेडकर पार्क झुंझुनूं में इकट्ठे होकर जिला कलेक्ट्रेट झुंझुनूं तक रैली निकाली जाएगी तथा यूजीसी 26 को लागू कराने को लेकर जन सभा कर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों पर बेरहमी से लाठी चार्ज किए जाने की निन्दा करते हुए गिरफ्तार छात्रों को रिहा करने की मांग की गई। कृषि उत्पादों को भारत आने की अमेरिका को खुली छूट दिए जाने और किसानों के उत्पादन के निर्यात पर 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाना, किसानों को बर्बाद करने वाला कदम बताया गया। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा लिए गए राष्ट्र व्यापी आंदोलन का समर्थन करने का निर्णय लिया गया।

वक्ताओं में अखिल भारतीय किसान सभा के रामचन्द्र कुलहरी, फूलचंद ढेवा, डा सम्पत बारूपाल, पेंशन समाज के चंद्रप्रकाश धूपिया, मजदूर नेता महेश चौमाल, कैप्टन शुभकरण महला, इंजीनियर मालीराम वर्मा, बलबीर काला, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह चारावास भीम आर्मी, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा , मनीराम जी देवरोड़, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण संघर्ष समिति जिलाध्यक्ष रामानंद आर्य ,, कैलाश लाहोरा, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी लियाकत अली, चौधरी महताब, कैप्टन मोहनलाल, कपिल आर्य एवं सहीराम जाखड़ ने सम्बोधित किया। इसके अलावा बालाराम मेघवाल, रामनारायण झाझडिया, शैलेश भारतीय, धर्मपाल डारा, फूलचंद बुडानिया, अनुराग भारू,कमलेश काला, अजय वर्मानुआ,सहदेव कसवां, कुरड़ाराम ऐचरा, रामनिवास बेनीवाल, लक्ष्मीनारायण, पितराम कालेर, किशन नायक, हरिराम खुडाना, जगमालसिंह, दयाचंद, बनवारीलाल, त्रिलोक सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बजरंग लाल एडवोकेट ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.