Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनूं प्रगति संघ, कोलकाता ने जीवेम् चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी का किया सम्मान

शैक्षिक क्षेत्र में निरंतर नवाचार और क्वालिटी एज्युकेशन में अभूतपूर्व योगदान के कारण मिला सम्मान

झुंझुनूं,(9 नवम्बर 2024)। प्रख्यात शिक्षाविद्, मोटिवेटर, एजुकेशन आइकॉन एवं जीवेम् चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी गत 42 वर्षों से निर्बाध वैश्विक स्तरीय शिक्षा के लिए समर्पित रहे हैं। इसी कारण प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ. मोदी को कोलकाता के धन-धान्य सभागार में झुंझुनूं प्रगति संघ, कोलकाता द्वारा आयोजित भव्य सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम उमंगोत्सव में सम्मानित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध उद्योगपति हरिमोहन बांगड़ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध उद्योगपति सज्जन भजनका उपस्थित थे।
जानकारी देते हुए स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा ने बताया कि अपना सम्पूर्ण जीवन एकमात्र K-12 स्कूली शिक्षा को समर्पित करने वाले डॉ. मोदी ने 1983 में मुंबई से अपने पैतृक शहर में आकर ‘‘रिवर्स जर्नी’’ द्वारा शिक्षण की शुरूआत की। इनका एकमात्र उद्देश्य विद्यार्थियों का सम्पूर्ण 360 डिग्री व्यक्तित्व विकास करना है और जीवन में हमेशा सर्वश्रेष्ठ को ही चुना है। सेवा के परम ध्येय को केंद्र में रख कर इन्होंने नवीनतम तकनीकों व नवाचारों के साथ शिक्षा के मानकों को एक नई परिभाषा दी है। सर्वश्रेष्ठ शिक्षा के साथ-साथ इन्होनें झुंझुनूं एकेडमी विज्.डम सिटी के 35 एकड़ कैंपस में जीवेम् स्पोर्ट्स एकेडमी में मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स की स्थापना की। जहाँ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के 17 प्रकार की खेल सुविधाओं के कारण यहां के छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय स्तर में विभिन्न खेलों में मेडल जीत कर जिले व राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही जिले में इनके द्वारा स्थापित 5 स्कूलों में लगभग 10000 से अधिक विद्यार्थी होस्टल व डे स्कूल में बेहतरीन उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा अर्जित कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्यों और नवाचारों के कारण डॉ. मोदी को 40 से ज्यादा व्यक्तिगत अवॉर्ड तथा लगातार 6 बार राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल को एज्युकेशन वर्ल्ड स्कूल रैकिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। जिसमें झुंझुनूं एकेडमी ने जिले में प्रथम, राजस्थान में छठी तथा राष्ट्रीय स्तर पर दसवीं रैंक हासिल की है। इन सभी शानदार उपलब्धियों के कारण डॉ. मोदी को कोलकाता में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा हजारों गणमान्य एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में यह सम्मान दिया गया है।
प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. दिलीप मोदी ने सभी का आभार व्यक्त किया और उन्होंने यह सम्मान अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं जीवेम् परिवार को समर्पित किया।
स्कूल उप-प्राचार्या सरोज सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में नित नए नवाचार, आधुनिक पारम्परिक शिक्षा एवं जीवन मूल्यों का नवीन शिक्षा पद्धति में समावेश करने, हमेशा नवाचारों को शिक्षा में लागू करने, समय के साथ-साथ उसमें परिवर्तन करने तथा साथ ही शिक्षा में सुधार के लिए निरंतर प्रयास के लिए डॉ. मोदी को सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर स्कूल निदेशक आकाश मोदी, गरिमा मोदी, जीवेम् छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा, उप प्राचार्य सरोज सिंह, हेडमिस्ट्रेस उमा शर्मा, स्कूल प्रशासक कमलेश कुलहरि, एडमिशन डायरेक्टर श्याम सुन्दर शर्मा, एवं स्टाफ सदस्यों ने खुशी जाहिर कर डॉ. मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.