Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

झुंझुनू जिला गौ सेवा समिति कार्यकारिणी की बैठक झुंझुनू में 15 सितंबर को

झुंझुनू,(13 सितम्बर 2024)। रविवार को झुंझुनूं जिला गौ सेवा समिति कार्यकारिणी की बैठक गाडिया टाउन हाल झुंझुनूं में सुबह 11 बजे आयोजित की गई है। जानकारी देते हुए समिति जिला अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता एवं सचिव सुभाष क्यामसरिया ने बताया कि सभा में दिनांक 6 अक्तूबर 2024 को जिला स्तरीय गौशालाओं के प्रस्तावित अधिवेशन पर विचार, जिला गोसेवा समिति द्वारा प्रकाशित की जाने वाली गौ-धन स्मारिका की प्रगति एवं प्रकाशन पर विचार, जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशालाओं को पारितोषिक एवं चयन पर विचार एवं प्रस्तावित अधिवेशन पर बुलाये जाने वाले प्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के बारे में चर्चा होगी।
सभा में जिले की गौशालाओं से संबंधित समस्याओं एवं अन्य प्राप्त सुझावों पर भी आवश्यक विचार विमर्श किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.