Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
वाणिज्य मेला- 2024 में झुंझुनूं एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन कर जीता दूसरा स्थान
विद्यार्थियों को दिए नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र
झुंझुनू , (16 सितम्बर 2024)। झुंझुनू एकेडमी सीबीएसई के विद्यार्थियों ने वाणिज्य मेला-2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। जानकारी देते हुए कॉमर्स विभागाध्यक्ष पंकज इंदौरिया ने बताया कि 13 सितम्बर 2024 को जीबी मोदी पब्लिक स्कूल में आयोजित वाणिज्य मेला-2024 में स्कूल के विद्यार्थियों ने क्विज कॉम्पिटिशन, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं थर्माकोल मॉडल प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्र-छात्रा यामिनी शर्मा, सक्षम केडिया, प्रीति कुमारी, हितेश, खुशी वर्मा, खुशी गोस्वामी ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। क्विज कॉम्पिटिशन में छात्रा यामिनी शर्मा एवं सक्षम केडिया तथा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में छात्रा प्रीति एवं छात्र हितेश ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 2100 रू. नकद पुरस्कार,सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी अपने नाम की तथा थर्माकोल मॉडल प्रतियोगिता में खुशी वर्मा एवं खुशी गोस्वामी ने तीसरा स्थान प्राप्त कर सर्टिफिकेट जीता।
वाणिज्य मेले में विद्यार्थियों द्वारा अद्वितीय उत्पादों, सेवाओं, उद्योग विशेषज्ञों और अतिथि वक्ताओं के साथ तथा इंटरैक्टिव सत्रों की विशेषता वाले छात्रों के बीच नवीन व्यावसायिक विचार, उद्यमशीलता की भावना और असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर झुंझुनूं एकेडमी चेयरमैन डॉ. दिलीप मोदी, मैनेजिंग डायरेक्टर नीरजा मोदी, स्कूल डायरेक्टर आकाश मोदी, डायरेक्टर गरिमा मोदी, छात्रावास निदेशक कुरड़ाराम धींवा, स्कूल प्राचार्य डॉ. रवि शंकर शर्मा, उप प्राचार्या सरोज सिंह, हैड-मिस्टेªस उमा शर्मा, एडमिशन डायरेक्टर श्याम सुंदर शर्मा, प्रशासक कमलेश कुलहरि एवं कॉमर्स अध्यापक फारूक अली एवं प्रीति जानू सहित सभी स्टाफ मैम्बर्स ने इस शानदार उपलब्धि के लिए सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।