Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

राइजिंग राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स मीट – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विदेश यात्रा के लिए किया प्रस्थान

दक्षिण कोरिया एवं जापान में निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित

जयपुर,(8 सितम्बर 2024)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा के लिए जयपुर से दिल्ली रवाना हुए। इससे पहले चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, विधायक रामसहाय वर्मा, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय आलोक गुप्ता, शासन सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. जोगाराम, जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल, जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ सहित उच्चाधिकारियों ने जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री को सफल यात्रा के लिए पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के क्रम में 9 से 14 सितंबर तक दक्षिण कोरिया और जापान में अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल द्वारा विदेशी निवेशकों को राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.