Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

भाजपा जाजोद मंडल के सदस्यता अभियान की शुरुआत कल

लक्ष्मणगढ़,(08 सितंबर 2024)। भाजपा जाजोद मण्डल के सदस्यता अभियान की शुरुआत कल 9 सितंबर से होगी।
यह जानकारी देते हुए भाजपा जाजोद मंडल अध्यक्ष बाबूलाल दूलड ने बताया कि कल 9 सितंबर को दोपहर 1 बजे पंचायत भूमा बडा के मुख्य चौक में जाजोद, धानणी, तिडोकी, मगलूणा व भूमा पंचायत के कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी जबकि इसी दिन दोपहर 2.15 बजे बाटडानाऊ पंचायत के पूर्वी बास के मुख्य चौक में रोरू ,बादूसर, राजास व बाटडानाऊ पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान की शुरूआत की जा रही है । उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल सिखवाल,पूर्व नगर पालिका चेयरमैन दिनेश जोशी, प्रधान प्रत्याशी रहे भागीरथ गोदारा ,लक्ष्मणगढ़ विधान सभा संयोजक नवरंग चौधरी शिरकत करेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.