Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
जयपुर, (01 अगस्त 2023)। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर 10 जिलों के नगरीय निकायों में 20 अगस्त को उप चुनाव के लिए होने वाले मतदान के मध्यनजर 18 अगस्त, 2023 को सायं 5 बजे से 20 अगस्त, 2023 को सायं 5 बजे तक सूखा दिवस घोषित किया है।
वित्त (आबकारी) विभाग के संयुक्त शासन सचिव जसवंत सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार सम्बन्धित नगरीय निकाय के निर्वाचन क्षेत्रों एवं उससे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में 48 घंटे की अवधि के लिए सूखा दिवस रहेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के नगरीय निकायो में 31 मई, 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए 11 सदस्यों एवं एक सभापति के पद पर उप चुनाव के लिए मतदान की तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है।