Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
बच्चों में राष्ट्रवाद की भावना का विकास करे : गौरव सेनानी शिक्षक
गौरव सेनानी शिक्षकों का पदस्थपन गृह जिले में हो
झुंझुनू (26 अक्टूबर 2024)। राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संघ के दो दिविसिय जिला स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन का समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चार्टड अकाउंटेंट महेंद्र सिंह धनखड़ व अध्यक्षता राजस्थान गौरव सेनानी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर चनाना एव विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष महेंद्र लाम्बा , प्रदेश उपाध्यक्ष विजेंद्र मांजु , विजेंद्र चारावास, शिक्षाविद राजेन्द्र पुनिया थे।
मुख्य अतिथि महेंद्र धनकड़ ने कहा कि शिक्षक राष्ट्रनिर्माता एवं पथप्रदर्शक ह , वह बच्चों को संस्कारित बनाने का काम करता है। अध्यक्ष राजवीर चनाना ने कहा बच्चों को सैनिक शिक्षा देकर राष्ट्रवाद की भावना का विकास करे व सरकार से मांग की सैनिको का पदस्थापन गृह जिले में किया जाए और पदस्थापन में पूर्व की भांति वरीयता दी जाए ,जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा। जिलाध्यक्ष लाम्बा ने कहा कि शिक्षा में तकनीकी का समावेश कर रोचक बनाये। इस मौके पर व्याख्याता मूलचंद मुंड , रमेश डांगी नत्थू बुडानिया, राजेश महेंद्र पिपली, धर्मचंद फोगाट, सूरजपाल, महेंद्र बलौदा, मनोरहर रणवा, ताराचंद खेदड़, मनोज पुनिया, प्यारेलाल जयप्रकाश सैनी, ओमप्रकाश , रामसिंह , राजकुमार नुनिया, विनोद बुरडक, सत्यनारायण बाकरा सहित सैकड़ों गोरव सेनानी शिक्षक मौजूद थे।