Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

प्रभारी सचिव नवीन जैन कल झुंझुनूं दौरे पर रहेंगे, सेवा शिविरों का करेंगे निरीक्षण

झुंझुनूं, (15 जून 2026)। राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा एवं निरीक्षण के लिए प्रभारी सचिव एवं प्रमुख शासन सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग नवीन जैन मंगलवार, 16 जून को जिले के दौरे पर रहेंगे।

जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि प्रभारी सचिव नवीन जैन मंगलवार सुबह जयपुर से प्रस्थान कर सबसे पहले नवलगढ़ नगरपालिका कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात वे गोठड़ा स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में ग्रामीण सेवा शिविर तथा देवराला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे झुंझुनूं पहुंचकर नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण करेंगे।

दौरे के दौरान प्रभारी सचिव शाम 3:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, सेवा शिविरों की प्रगति, जनसमस्याओं के निराकरण तथा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं से जुड़े विषयों की समीक्षा की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.