Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर, (14 जून 2023)। सेवा समिति एवं पाली सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्थापित किए गए वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर का रविवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने उद्घाटन किया।
अविनाश गहलोत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर का उद्देश्य बुजुर्गों को एक सुरक्षित, सक्रिय, सम्मानजनक एवं आत्मीय वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने समय का सदुपयोग कर सकें तथा सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी निभा सकें। उन्होने पाली सेवा मण्डल द्वारा मनोरंजन कक्ष व पुरूष-महिला कक्ष का अन्य सुविधाओं को देखा, तथा सेंटर का अवलोकन कर यहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। इस दौरान उन्होने केन्द्र सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण की उपलब्धियों व योजनाओं से अवगत करवाया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा समेत पाली सेवा मण्डल के पदाधिकारी व आमजन मौजूद रहे।