Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
झुंझुनूं, (15 जून 2026)। जिले में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं आमजन की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) कार्यालय में एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि जिले में पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत अथवा सूचना के लिए आमजन कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01592-232636 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने व जलापूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से पीएचईडी कार्यालय में यह एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक तत्काल पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान की व्यवस्था की जाएगी।