Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

अग्रसेन भवन झुंझुनू में होली स्नेह सम्मेलन एवं मनोरंजक कार्यक्रम 25 मार्च को

झुंझुनू,(19 मार्च 2024)। अग्रवाल समाज समिति झुंझुनू द्वारा अग्रसेन भवन झुंझुनू में इस वर्ष धुंलंडी के दिवस होली स्नेह सम्मेलन एवं अग्र प्रसाद का आयोजन 25 मार्च सोमवार को अपराह्न 6:30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

समिति अध्यक्ष संपत चुडैला वाला एवं मंत्री शिवचरण हलवाई ने बताया कि इस अवसर पर मनोरंजक कार्यक्रम कम या ज्यादा (क्या है आपका इरादा) का संचालन आशुतोष मोदी एवं सीए जिम्मी मोदी द्वारा किया जाएगा। जिसका संयोजन सीए नितिन गुप्ता एवं आशीष कानोडिया के संयोजकत्व में होगा।

जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष राजेश केजडीवाल एवं पीआरओ डॉ डीएन तुलस्यान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज समिति अध्यक्ष संपत चुडैलावाला द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के नाते सुभाष क्यासरिया, रामरतन राणासरिया एवं नेमी अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थित रहेगी।

उन्होने बताया कि स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन एम बाजार मोदी रोड झुंझुनू एंव अग्र प्रसाद का आयोजन ताराचंद गुप्ता भौडकीवाला अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी झुंझुनू के सौजन्य से किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.