Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
गाजे-बाजे और नाचते-गाते भरा नानी का मायरा
मातृशक्ति पर संस्कार और संस्कृति बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी- मोनिका दीदी
झुंझुनूं, (24 मार्च 2025)। शहर के राणी सती रोड स्थित लावरेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का समापन धूमधाम से हुआ। इससे पहले श्रीकृष्ण-रूकणमी की सजीव झांकी सजाई गई। जिसके साथ महिला सत्संग मंडल की महिला सदस्य भी सजी-धजी थी। गाजे-बाजे और नाचते-गाते धूमधाम से नानी बाई का मायरा भरा गया। इससे पहले फतेहपुर शेखावाटी की दीदी मोनिका शर्मा ने नानी बाई कथा का वाचन करते हुए पूरी कहानी को सुंदर ढंग से बताया। साथ ही भजनों से माहौल का सराबोर कर दिया। इस मौके पर दीदी मोनिका शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मातृशक्ति पर है। जब भी माता-बहनें मंदिर में जाएं तो घर के बच्चों को आवश्यक रूप से साथ लेकर जाएं। ताकि उन्हें हमारे संस्कार और संस्कृति के साथ-साथ धार्मिक आस्थाओं के बारे में जानकारी मिल सके। आपको बता दें कि तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में महिला सत्संग मंडल की महिलाओं के अलावा शहर की महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। अन्य धार्मिक संगठनों की महिलाओं ने भी कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई।