Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में भूखण्ड आवंटन का सुनहरा अवसर: 11वें चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 16 जून

झुंझुनूं, (8 जून 2026)। रीको औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में उद्योग स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों के लिए 11वां चरण शुरू किया गया है । रीको झुंझुनूं के इकाई प्रभारी अजीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि रीको द्वारा प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक 127 भूखण्डों का आवंटन और ऑफर लेटर जारी किए जा चुके हैं। अब, जो उद्यमी पूर्व में भूखण्ड आवंटन से वंचित रह गए थे, उनके लिए इस विशेष चरण के तहत शेष रहे 5 औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन किया जाएगा। यह आवंटन “राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024” के तहत एमओयू (MoU) करने वाले उद्यमियों को प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून है । पात्र एमओयू धारक अपनी एसएसओ आईड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी एक भूखण्ड के लिए केवल एक ही आवेदक होता है, तो उसे सीधा आवंटन कर दिया जाएगा। वहीं, एक से अधिक आवेदक होने की स्थिति में 22 जून को ई-लॉटरी के जरिए किया जाएगा। भूखण्डों के आकार, दर और अन्य नियम-शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए उद्यमी रीको की आधिकारिक वेबसाइट riico.co.in पर विजिट कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.