Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भाभडा का निधन, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने संवेदना व्यक्त की
स्व. भाभडा कुशल प्रशासक व सिद्धान्तवादी व्यक्ति थे - देवनानी
जयपुर, (25 जनवरी 2024)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरि शंकर भाभडा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। देवनानी ने कहा है कि स्वर्गीय भाभडा कुशल एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि थे। वे स्पष्टवादी और ईमानदार व्यक्ति रहे। श्री देवनानी ने कहा है कि स्व. भाभडा दो बार राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष रहे। कुशल प्रशासक भाभडा ने विधानसभा के नये भवन की नींव रखी थी। वे सिद्धान्तवादी व्यक्ति थे। उन्होंने प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके निधन से प्रदेश की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है।
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि स्व. भाभडा छात्र जीवन से ही स्वतन्त्रता आन्दोलन में सक्रिय रहे। वे पिछड़े वर्ग के उत्थान हेतु सदैव प्रयत्नशील रहे, साथ ही उन्होंने अनेक सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं से जुडकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। देवनानी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।