Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

किसान अब घर घर जाकर चन्दा चोरों के खिलाफ जाग्रत करेंगे

कालेज स्टेण्ड पर 34 वे दिन धरना स्थगित

बडागांव, (17 मार्च 2024)। यमुना जल से झुन्झुनू में नहर लाने के लिए चल रहा धरना 34 वे दिन स्टेट हाईवे 37 कालेज स्टेण्ड पर ईन्द्राज सिंह झाझडिया की अध्यक्षता में आदर्श आचार संहिता की पालना में लोकसभा चुनावों तक स्थगित करने का फैसला लिया गया, दयाराम खैरवा ने कहा कि हम अनुशासन प्रिय लोग हैं। ईस कारण अनावश्यक विवाद नहीं चाहते, सुभाष महला नाटास ने कहा कि चुनाव के बाद बडे़ स्तर पर आन्दोलन का आगाज होगा। मोहर सिंह झाझडिया सोलाना ने कहा कि अब चन्दा चोरों के खिलाफ घर घर जाकर वोट की चोट से सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। जिला परिषद सदस्य राजीव गौरा ने कहा कि धरने में सम्मिलित सभी लोग बुथ स्तर पर सरकार के खिलाफ मतदान की अपील करेंगे। चौधरी महताब सिंह ने कहा कि युवाओं, किसानों व महिलाओं के दुश्मन व कोरपोरेट के दलालों को सबक सिखाना होगा। स्व श्री कुरडा राम जी मेहता की 57 वी पुण्यतिथि पर उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। धरने में मोहर सिंह झाझडिया, रघुवीर चौधरी, रति राम झाझडिया, पूर्व प्रधानाचार्य शिशराम झाझडिया, श्याम सिंह मील, बैजाराम झाझड़िया, विद्याधर सोलाना, टोडा राम मीणा, भगवाना राम भादू, कैप्टन लीलाधर चौहान, विश्व जाट महासभा के रामस्वरूप चौधरी, गुगन राम ब्यामल, मातादिन शर्मा, पूर्व सरपंच उदमीराम झाझडिया सहित काफी सन्ख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.