Rajasthan Update
Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.

स्‍पीकर देवनानी विधानसभा में प्रात: 8:15 बजे करेंगे झण्डारोहण अतीत के गौरव से राष्ट्र के भविष्य को गढे- देवनानी

देवनानी ने दी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

जयपुर, (14 अगस्त 2026)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। देवनानी ने देश को आजादी दिलाने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों का इस मौके पर श्रद्धा से स्मरण कर उन्‍हें नमन किया है। स्‍पीकर देवनानी ने कहा है कि गर्व और समर्पण के साथ राष्ट्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन करें और स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करें।

स्वतंत्रता सेनानियों की जीवनियां शक्ति के पाठ  देवनानी ने कहा कि अतीत के गौरव से राष्ट्र के भविष्य को गढे। स्वतन्त्रता सेनानियों की जीवनियों को पढें। उनकी जीवनियां केवल ऐतिहासिक वृतां​त ही नहीं है बल्कि वे साहस, सत्यनिष्ठा और एकता की शक्ति के पाठ हैं। बलिदान की कहानियों को युवाओं को सुनाना भी राष्ट्र भक्ति का कार्य है।

राष्‍ट्र प्रथम, दायित्‍व निभायें-\ देवनानी ने कहा है कि राष्ट्र प्रथम है। हमें राष्ट्र के लिए अपने दायित्व निभाने हैं। ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करने हैं, जो स्वतन्त्रता के वास्तविक मूल्यों और राष्ट्र की एकता को बनाये रखने की भावना को समझ सके। उन्होंने कहा कि घर-घर में आजादी की कहानियों को गुंजायमान करके सशक्त भारत का निर्माण करने में प्रत्येक भारतीय सक्रिय भागीदारी निभायें। श्री देवनानी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के अनुरूप देश के चारों ओर की सामयिक स्थितियों के दृष्टिगत हम सभी को राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेना होगा।

अमर जवान ज्योति पर करेंगे पुष्प चक्र अर्पित- स्पीकर\ देवनानी शनिवार को प्रातः 9:10 बजे अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश को आजादी दिलाने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करेंगे।

राजकीय आवास, कॉन्स्टिट्यूशन क्‍लब और विधान सभा में झण्डारोहण- स्पीकर  देवनानी राजस्थान विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रातः 8:15 बजे झण्डारोहण करेंगे। वे सलामी गारद का निरीक्षण भी करेंगे। इस अवसर पर मौजूद विधायकगण, पूर्व विधायकगण, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को  देवनानी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देंगे। इससे पहले स्पीकर देवनानी सिविल लाईन स्थित अपने राजकीय आवास पर प्रातः 7:30 बजे झण्‍डारोहण करेंगे। स्‍पीकर श्री देवनानी कॉन्स्टिटयूशन क्‍लब ऑफ राजस्‍थान में प्रात 9:00 बजे झण्‍डारोहण करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.