Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
जयपुर,(28 जुलाई 2024)। राजस्थान से जुड़े दो वरिष्ट नेता गुलाब चंद जी कटारिया को पंजाब का राज्यपाल व चंडीगढ़ केन्द्रशासित का प्रशासक तथा ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल बनाये जाने की राष्ट्रपति द्धारा घोषणा पर भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला ने हर्ष व्यक्त करते हुये राष्ट्रपति का आभार जताया है। प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला ने राजस्थान के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ समायोजन बताते हुये कहा कि उक्त दोनों राजस्थान निवासी राज्यपालों की नियुक्ति के अलावा पूर्व में भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ व लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला जैसे महत्वपूर्ण पद व केन्द्र सरकार में चार केन्द्रीय मंत्री केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्रजी यादव, संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह जी शेखावत, क़ानून व न्याय मंत्री अर्जुन राम जी मेघवाल व केन्द्रीय किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ जी चौधरी की भागीदारी से राजस्थान को मज़बूती प्रदान की है। भाजपा केन्द्रीय संगठन में भी राष्ट्रीय महामंत्री सुनील जी बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे जी सिंधिया व राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर तथा अभी हाल में ही भाजपा राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष डा.सतीश जी पूनियाँ को हरियाणा प्रदेश का प्रभारी का दायित्व देकर राजस्थान का मान बढ़ाया है।