Rajasthan Update - पढ़ें भारत और दुनिया के ताजा हिंदी समाचार, बॉलीवुड, मनोरंजन और खेल जगत के रोचक समाचार. ब्रेकिंग न्यूज़, वीडियो, ऑडियो और फ़ीचर ताज़ा ख़बरें. Read latest News in Hindi.
ऊर्जा मंत्री ने करंट की चपेट में आने से एमबीएस, अस्पताल में भर्ती बच्चों की कुशलक्षेम पूछी
घटना की विभागीय जांच के निर्देश
जयपुर, (8 मार्च 2024)। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शुक्रवार को कोटा के सकतपुरा में करंट की चपेट में आने से बच्चों के झुलसने के मामले की विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही नागर कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को बच्चों के बेहतर उपचार एवं देखभाल के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि यहां शिवरात्रि पर कुछ बच्चे शिव बारात निकाल रहे थे। इसी दौरान उनके हाथों में लिए झंड़ों के बिजली के तारों के संपर्क में आने से यह हादसा हो गया।